जौनपुर। विद्युत चोरी निरोधक पुलिस थाना परिसर में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक अकलेश सिंह के नेतृत्व में संविधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर भारतीय संविधान के रचयिता डाण् भीमराव अम्बेडकर सहित राज्य की सभाओं के निर्वाचन सदस्यों पंडित जवाहर लाल नेहरूए डाण् राजेन्द्र प्रसादए सरदार बल्लभ भाई पटेल और मौलाना अब्दुल कलाम को याद किया गया। थाना के अधिकारीध्कर्मचारीगण ने भारतीय संविधान की प्रस्तावना को पढ़कर संविधान के अनुरूप सच्ची निष्ठा से कार्य करने की शपथ लिया।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक ने संविधान दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि आज के दिन यथार्थ 26 नवम्बर 1949 ईण् को डाण् भीमराव अम्बेडकर की देखरेख में भारतीय संविधान तैयार कर राष्ट्र को समर्पित किया गया था। इसे बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे। इस संविधान को देश में पहली बार 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था। आज के दिन डाण् भीमराव राव अम्बेडकर के योगदान को याद करने और संविधान के महत्व का प्रसार करने के लिये संविधान दिवस मनाया जाता है।
इस मौके पर उपनिरीक्षक ग्रिजेश श्रीवास्तवए उपनिरीक्षक भोला सिंह यादवए मुख्य आरक्षीगण महेन्द्र कुमारए ज्ञानचन्द्र सरोजए संतोष गुप्ताए रूपचन्द्रए रामवृक्ष यादवए सुधाकर यादवए मण्हेण्कांण् सुकमीन देवीए आरक्षी दिलीप रायए अभिषेक पुरीए आरक्षी कैसर आदि उपस्थित रहे।
