अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षियों को किया सम्मानित

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षियों को किया सम्मानित


अम्बेडकरनगर। (रेनबोन्यूज समाचार सेवा)।
8 मार्च 2022 अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर यातायात पुलिस में तैनात महिला आरक्षी मंजू यादव पीएनओ0-192063627 को अथक परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से ड्यूटी करने हेतु उनका उत्साहवर्धन करते हुए नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

3 मार्च को जनपद में विधानसभा चुनाव के दौरान महिला आरक्षी मंजू यादव तहसील तिराहा कस्बा जलालपुर में यातायात व्यवस्था में तैनात थी उसी दौरान जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी द्वारा भ्रमण किया गया। मतदेय स्थलों के भ्रमण के दौरान महिला आरक्षी द्वारा अथक परिश्रम कर अपनी ड्यूटी को अच्छी तरह से पूर्ण कर्तव्य निष्ठा व ईमानदारी से करते हुए देख कर आधिकारियों द्वारा उनकी प्रशंसा की गई।

साथ ही महिला सहायता प्रकोष्ठ में नियुक्त तीन महिला आरक्षियों द्वारा निष्ठा, लगन व  अथक परिश्रम के साथ मीडिएशन के अंतर्गत पारिवारिक विवादों का निस्तारण कराकर वर्ष 2021 में 112 मामलों में सुलह समझौता कराया गया। 

सहायता प्रकोष्ठ में नियुक्त महिला कर्मियों का नाम 01-म0 का0 सीता वर्मा पीएनओ-112132994, 02-म0 का0 रीता यादव पीएनओ-112304296, 03-म0 का0 रीता पटेल पीएनओ-162611289 है। महिला आरक्षियों के उक्त सराहनीय कार्य किए जाने के सम्बन्ध में उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने महिला पुलिस कर्मियों कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि 'कर्तव्यों संग नारी भर रही उड़ान न कोई शिकायत न कोई थकान।'

Post a Comment

और नया पुराने