अम्बेडकरनगर : इंटरलॉकिंग निर्माण में हो रहा पीली ईंटों का प्रयोग

अम्बेडकरनगर : इंटरलॉकिंग निर्माण में हो रहा पीली ईंटों का प्रयोग


अम्बेडकरनगर। 
(रेनबोन्यूज समाचार सेवा)। जनपद की नगर पालिका अकबरपुर द्वारा बनाई जा रही इंद्रलोक कॉलोनी में अक्षरधाम मंदिर से लेकर श्मशान घाट तक रोड का हो रहा है कार्य भारत मैरिज लान के पीछे होना है निर्माण नगर पालिका परिषद अकबरपुर द्वारा कराया जा रहा है, रोड कार्य को लेकर इंद्रलोक कॉलोनी के लोगों में घटिया कार्य को लेकर और पीले इट का प्रयोग को लेकर भारी आक्रोश है। 

लोगों द्वारा कहा गया सड़को में ठेकेदारों से अधिकारी मिलीभगत कर खेल कर रहे हैं। निर्माणाधीन सड़क में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आई है। अधिकारियों से मिलीभगत करने वाले ठेकेदारों ने सबसे घटिया ईट का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे वार्ड वासियों में आक्रोश व्याप्त है। मोo हसन आर बी वर्मा विचित्र नंदन तिवारी महेश उपाध्याय डॉक्टर आरबी सिंह जगदंबा सिंह के के पांडे पवन पांडे सतीश शुक्ला सहित दर्जनों लोगों ने नगर पालिका प्रशासन पर आरोप लगाया है और लोगों का कहना है कि जनपद में नगर पालिका अकबरपुर द्वारा कई इलाको में सड़क और नालियों के निर्माण कार्य नियमों की अनदेखी कर किया गया है। 

गर सभी की जांच की जाएगी तो कई करोड़ रुपयों की धांधली सामने आएगी। जानकारों का मानना है कि, जिस तरह से इस सड़क का निर्माण नियमों की धज्जियां उडाते हुए किया जा रहा था, वह कुछ महीने भी नहीं चल पाती। इससे साफ़ है कि, नगर पालिका के अधिकारियों से मिलीभगत कर ठेकेदार लाखो रुपयों की बंदरबाट में जुटे हैं।

Post a Comment

और नया पुराने