फरमानी नाज के 3 साल बाद ससुराल में पहुंचने पर मचा हंगामा, कैमरे के सामने सास-बहू ने खूब दीं गालियां

फरमानी नाज के 3 साल बाद ससुराल में पहुंचने पर मचा हंगामा, कैमरे के सामने सास-बहू ने खूब दीं गालियां


'हर हर शंभू' गाने की वजह से चर्चा में आईं फरमानी नाज हाल ही अपने ससुराल पहुंचीं, जहां हंगामा मच गया। फरमानी तीन साल बाद अपने ससुराल गई थीं। फरमानी नाज की ससुराल मेरठ के हसनपुर कदीम गांव में है। फरमानी इस बात से खफा दिखीं कि उनके पति इमरान ने बिना बताए दूसरी शादी कर ली और उनका बच्चा भी है। फरमानी नाज ने जैसे ही ससुराल में कदम रखा तो उन्होंने अपनी सौतन को घर से निकालने की कोशिश की। इसी बात पर वहां हंगामा खड़ा हो गया। आसपास भीड़ जमा हो गई। यही नहीं फरमानी नाज को उनके ससुरालवालों ने गंदी-गंदी गालियां देनी शुरू कर दीं।

फरमानी नाज ने मीडिया से कहा, 'इस आदमी ने शादी कर रखी है और झूठ बोलता है। इसने बच्चा भी कर रखा है। पूरा गांव गवाह है इसका।' इसी बात पर फरमानी नाज से उनकी सास भिड़ गईं और खूब गाली-गलौच और अपशब्द बोले। अब देखना यह होगा कि इस मामले में पुलिस फरमानी नाज और उनके ससुरालवालों के खिलाफ क्या एक्शन लेगी।

फरमानी नाज ने ससुराल का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है। फरमानी नाज का कहना है कि उनके पति इमरान ने उनसे झूठ बोला और बिना बताए दूसरा निकाह कर लिया। फरमानी नाज के मुताबिक, दूसरी बीवी से इमरान को एक बच्चा भी है। वहीं फरमानी नाज के पति का कहना है कि वह और फरमानी कई साल पहले अलग हो गए थे। उनका कोई रिश्ता नहीं है। ऐसे में फरमानी का उनके घर आकर इस तरह हंगामा करना, बीवी को घर से निकालने की कोशिश करना सही नहीं है। फरमानी नाज अपने ससुराल में मीडिया के साथ गई थीं। फरमानी नाज जहां ससुरालवालों पर हंगामा करने का आरोप लगा रहे थे, वहीं फरमानी ससुराल पर आरोप लगा रही थीं।


Post a Comment

और नया पुराने