डा. एचडी सिंह को तमाम लोगों ने किया सम्मानित

डा. एचडी सिंह को तमाम लोगों ने किया सम्मानित

जौनपुर। कृष्णांजलि परिवार, यू.पी.एम.एस.आर.ए. एवं लायंस क्लब गोमती ने वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डा. एच.डी. सिंह को देश की एक प्रमुख पत्रिका द्वारा देश के सौ आइकॉन में चुने जाने पर संयुक्त रूप से सम्मान समारोह रखा। इस मौके पर उपस्थित सभी वक्ताओं ने डा. सिंह के इस उपलब्धि की सराहना करते हुये इसे जनपद के लिये गौरव बताया।

 ज्ञात हो कि डा. सिंह जिले में हृदय रोगों से सम्बन्धित विषय में आम जनमानस में जागरूकता बढ़ाने एवं इसके इलाज के आधुनिकतम सुविधाओं को जनपद के गरीब जनता तक पहुंचाने के लिये आस-पास के जिलों में भी चर्चित हैं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण करते हुये डा. सिंह का जोरदार स्वागत किया जिस पर डा. सिंह ने आभार जताया। इसी क्रम में लायंस क्लब गोमती के अध्यक्ष देवेश गुप्ता एवं यू.पी.एम.एस.आर.ए के अध्यक्ष मनोज सिंह ने डा. सिंह को अंगवस्त्रम एवं बुकें देकर सम्मानित किया। 

इस अवसर पर अतुल कुमार, आलोक सिंह, विपिन सिंह, अमित रंजन, दान बहादुर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन गगनेन्द्र सिंह ने किया। अन्त में डा. मधु शारदा ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

और नया पुराने