जिले के 9 ब्लाकों में बनेंगे 18 अस्थायी पशु आश्रय केंद्र,सीडीओ की निर्देश पर जमीन की तलाश शुरू

जिले के 9 ब्लाकों में बनेंगे 18 अस्थायी पशु आश्रय केंद्र,सीडीओ की निर्देश पर जमीन की तलाश शुरू

अम्बेडकरनगर। जिले के 9 ब्लाकों में 18 अस्थायी पशु आश्रय केंद्र बनेंगे। इनके बन जाने से छुट्टा मवेशियों से किसानों व आम नागरिकों को हो रही परेशानी से कुछ हद तक छुटकारा मिल जाएगा। सभी पशु आश्रय केंद्र का निर्माण मनरेगा के तहत होगा। इन केंद्रों के लिए भूमि की तलाश शुरू करा दी गई है।

जिले में छुट्टा पशुओं के लिए मौजूदा समय में चार स्थायी व 18 अस्थायी पशु आश्रय केंद्र स्थापित हैं। इनमें 5224 पशुओं को संरक्षित किया गया है। इसके बाद भी बड़ी तादाद में छुट्टा मवेशी अभी भी इधर-उधर घूमते है, जोकि किसानों के फसलों को नुकसान पहुचाते है। इनसे आए दिन सड़कों पर हादसे होते हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे है। ऐसे में नागरिकों को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने जिले के अकबरपुर, कटेहरी,भीटी, जलालपुर, भियांव, टांडा, बसखारी, जहांगीरगंज व रामनगर सहित सभी 9 ब्लॉकों में 18 और अस्थायी पशु आश्रय केंद्रों को स्थापित करने के लिए हरी झंडी दी है।

सीडीओ अनुराज जैन ने बताया कि पशु आश्रय केंद्र के निर्माण के लिए ब्लाक के अधिकारियों को निर्देशित गया है कि राजस्व विभाग के जरिए ब्लॉक क्षेत्र में दो स्थानों पर पशु आश्रय केंद्र के निर्माण के लिए भूमि चिन्हित कराएं।

Post a Comment

और नया पुराने