थाना राजेसुल्तानपुर के प्रभारी लाइन हाजिर, तीन एसओ के कार्यक्षेत्रों में किया गया बदलाव

थाना राजेसुल्तानपुर के प्रभारी लाइन हाजिर, तीन एसओ के कार्यक्षेत्रों में किया गया बदलाव



अम्बेडकरनगर।  कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने जिले के तीन थाना प्रभारियों के क्षेत्र में फेरबदल किया है। एसपी ने राजेसुल्तानपुर थाना प्रभारी नागेंद्र सरोज को शिकायत पर लाइन हाजिर कर दिया है।


पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिए राजेसुल्तानपुर थानाध्यक्ष रहे नगेन्द्र सरोज को लाइन हाजिर कर दिया गया है। बताया जाता है कि नागेन्द्र सरोज की पिछले दिनों हुई शिकायत के बाद उन पर कार्रवाई की गई है।


आलापुर थानाध्यक्ष रहे निरीक्षक श्रीनिवास पांडेय को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा बनाया गया है। जबकि प्रभारी न्यायालय सुरक्षा में रहे रमाकांत प्रसाद को थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर भेजा गया है। पुलिस लाइन में रहे निरीक्षक बेचू सिंह यादव को प्रभारी निरीक्षक आलापुर, उपनिरीक्षक विवेक वर्मा को थानाध्यक्ष जैतपुर से एसएसआई कोतवाली अकबरपुर बनाया गया है।


उपनिरीक्षक गुड्डू राम जोशी को प्रभारी चौकी सकरावल टांडा से थानाध्यक्ष जैतपुर, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार राय को एसएसआई कोतवाली अकबरपुर से प्रभारी चौकी सकरावल टांडा, उपनिरीक्षक सुदामा प्रसाद यादव को पुलिस लाइन से थाना राजेसुल्तानपुर भेजा गया है। एसपी ने बताया कि ट्रांसफर किए थाना प्रभारियों को कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है।


Post a Comment

और नया पुराने