अकबरपुर शहजादपुर में गंदगी का साम्राज्य

अकबरपुर शहजादपुर में गंदगी का साम्राज्य


- सत्यम सिंह
  • शाम को ही लगता है झाड़ू।
  • सुबह शाम सफाई कराने की जरूरत।
  • अकबरपुर बस स्टेशन टांडा रोड पर गंदगी का साम्राज्य।
  • संचारी रोग फैलने की संभावना बढ़ी।


अंबेडकरनगर। अकबरपुर और शहजादपुर उपनगरों में गन्दगी का साम्राज्य व्याप्त है। ऐसे में संचारी रोग फैलने की प्रबल संभावना बनी हुई है।  गली मोहल्लों की बात कौन करे, यहां तो मुख्य बाजार में यत्र यत्र सर्वत्र कूड़े करकट के ढेर से सड़कें आच्छादित हैं।गली मोहल्लों में सफाई कर्मी आकर लोगों के घरों से कूड़ा माग लेते हैं। हर माह  ये सफाई कर्मी नगर पालिका अकबरपुर द्वारा निर्धारित 15 रुपए प्रति घर से पैसा भी वसूल लेते हैं।


शहर के मुख्य बाजारों में सफाई का रेट अधिक है। व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से कूड़ा उठाने का रेट 100/ प्रति माह तय किया गया है, ऐसा दुकानदारों का कहना है।  इसके बावजूद शहर के मुख्य बाजार गंदगी से अटे पड़े हैं।  दुकानदारों का कहना है कि सड़क की पटरियों पर सफाई के नाम पर शाम के समय झाड़ू लगाने वाले दिखाई पड़ते हैं, जिनमे महिलाएं होती हैं। ये लोग इधर उधर झाड़ू लगाकर सफाई की औपचारिकता पूरी करते हैं।


बाजार के वासिंदो का कहना है कि गन्दगी से बचने के लिए सुबह शाम नियमित रूप से झाड़ू लगना चाहिए।अकबरपुर नपा की अध्यक्ष और ईओ का ध्यान आकृष्ट कराते हुए लोगों ने माग किया है कि शहजादपुर और अकबरपुर के मुख्य बाजारों में दोनो वक्त झाड़ू लगवाई और साफ सफाई कराई जाए।

Post a Comment

और नया पुराने