अंबेडकरनगर। पुलिस अधीक्षक ने उच्च न्यायालय प्रयागराज के न्यायमूर्ति के आगमन के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एक एसआई और दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। एसपी ने बताया कि आरआई लाइन की जांच में दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया की 23 अक्टूबर को उच्च न्यायलय के न्यायमूर्ति श्रीप्रकाश सिंह जनपद पर आए थे। उनकी सुरक्षा में अम्बेडकरनगर पुलिस की ओर से स्कोर्ट ड्यूटी में लगे उपनिरीक्षक तेज बहादुर सिंह, कांस्टेबल मोहम्मद अयूब, आरक्षी ऋषभ राज यादव ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरती। जिसकी न्यायमूर्ति ने एसपी से शिकायत की थी।
एसपी ने बताया कि न्यायमूर्ति की तरफ से शिकायत के बाद प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन ने मामले की जांच की। उनकी रिपोर्ट के आधार पर तत्काल प्रभाव से तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एसपी ने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

.jpg)