फिल्म रामसेतु 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ट्विटर पर फिल्म को लेकर रिव्यूज आ रहे हैं।
अक्षय कुमार की फिल्म ‘रामसेतु’ रिलीज हो चुकी है। ट्विटर पर लोग इसकी काफी तारीफ कर रहे हैं। लेकिन एक्टर और फिल्म क्रिटिक कमाल आर.खान को फिल्म कतई पसंद नहीं आई और उन्होंने ‘रामसेतु’ को वाहियात बता दिया। केआरके ने ट्विटर पर फिल्म फिल्म को 1 स्टार देते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा अक्षय कुमार पैसा कमाने के लिए इतनी बेकार फिल्म बना सकते हैं।
केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा,”हे मेरे भगवान अक्षय कुमार ने इतिहास का रोबोट की मदद से इतिहास का कचुंबर बना दिया। अक्की भाई ने #RamSetu को उन आतंकवादियों से बचाया जो हमारे इतिहास को खत्म करने के लिए इसे नष्ट करना चाहते थे। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि अक्की रामसेतु के नाम पर पैसे कमाने के लिए ऐसी वाहियात फिल्म बना सकता है। मेरी तर से 1 स्टार।”
ट्वीट में आगे केआरके ने लिखा,”जनता को बेवकूफ बनाने के लिए अक्की को अपने निजी एजेंडे के लिए #रामसेतु नाम का इस्तेमाल करने में शर्म आनी चाहिए। जनता को ऐसी बात कतई बर्दाश्त नहीं करनी चाहिए।” केआरके के ट्वीट पर कई यूजर्स के रिएक्शन आए हैं।
.jpg)