एसपी ने गरीब परिवारों के साथ मनाई दिवाली, बांटी मिठाई, पटाखा और दीया

एसपी ने गरीब परिवारों के साथ मनाई दिवाली, बांटी मिठाई, पटाखा और दीया


अम्बेडकरनगर।  पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा ने शहजादपुर फव्वारा तिराहे के पास झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे परिवारों के साथ दिवाली की खुशियां बांटी। बच्चों को मिठाई, हरित पटाखे, मोमबत्ती और दीये वितरित किए। इस दौरान एसपी ने कहा कि दीवाली सबको मिलकर मनाना चाहिए।इसमें किसी प्रकार का भेदभाव न हो। 

रविवार को एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने गरीब परिवारों के साथ दीवाली मनाई। झुग्गी-झोपड़ी में जीवन-यापन कर रहे पत्थर तोड़ने वाले 50 से अधिक परिवारों को एसपी ने दीवाली की बधाई दी। एसपी ने अपने परिवार के साथ दीवाली के शुभ अवसर पर सभी को मिठाई, पटाखे, मोमबत्ती, फूलझड़ियां और दीये वितरित किए। बच्चे फुलझड़ी और पटाखे को पाकर उनके चेहरे खिल उठे।

पुलिस अधीक्षक ने वहां मौजूद लोगों को विश्वास दिलाया कि पुलिस परिवार आपके सुख-दुख में हमेशा आपके साथ खड़ा रहेगा। आपकी सुरक्षा पूरा ख्याल रखा जाएगा। किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।


Post a Comment

और नया पुराने