'15 मिनट बोलने के लिए 8 घंटे सुनते हैं लोग', PM मोदी की 'मन की बात' पर राहुल गांधी

पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पीएम मोदी (PM Modi) के कार्यक्रम 'मन की बात' (Mann Ki Baat) को लेकर लगातार भाजपा पर हमला कर रहे हैं। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने दल के अभियान की तुलना की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम से की। जिसमें पीएम देशभर के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं और उसे दूर करने के केंद्र सरकार के प्रयासों को लेकर जनता से जुड़ते हैं। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा है कि उन्हें महज 15 मिनट बोलने के लिए 8 घंटे लोगों के मन की बातों को सुनना होता है।




भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वे करीब आठ घंटे पैदल चलते हैं। इसके लिए रोजाना औसतन 25 किमी की दूरी तय करनी होती है। यात्रा के दौरान वे बातचीत के जरिए लोगों से जुड़ते हैं और उनके मन की बात सुनते हैं।


बुधवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "हम यात्रा के बीच लोगों के साथ बातचीत करते हैं। हम लगभग आठ घंटे तक लोगों के 'मन की बात' सुनते हैं। इसके बाद लगभग 15 मिनट बोलते हैं"। राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी ऐसा नहीं करते। जबकि कांग्रेस जोड़ो यात्रा के दौरान हम सुनते हैं कि किसानों, युवाओं, महिलाएं, मजदूर और छोटे स्तर के व्यापारियों के मन सुनने का कार्य करते हैं।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी। लेकिन कांग्रेस के 15 से 20 भ्रष्ट विधायकों ने पार्टी का साथ नहीं दिया। इसके लिए राहुल गांधी ने भाजपा पर पैसे का लालच देकर कांग्रेस के विधायकों को अपने पक्ष में करने का आरोप लगाया।


Post a Comment

और नया पुराने