बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा इंडस्ट्री की सबसे फिट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। वो 49 साल की उम्र में भी फिटनेस का खूब ध्यान रखती हैं और अक्सर जिम के बाहर स्पॉट होती रहती हैं। अब हाल ही में मलाइका को बांद्रा के एक योगा क्लास के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान वो व्हाइट टॉप में काफी स्टाइलिश लग रही थीं।