अम्बेडकरनगर। भारतीय किसान समिति के पदाधिकारियों ने किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट के निकट अंबेडकर प्रतिमा के प्रांगण में धरना दिया। धरने के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया गया। पदाधिकारियों ने मांग की कि सरकार धान खरीद नीति को रद्द कर किसानों के सभी तरह के धान की खरीद करे। मोटी धान की खरीद पहले की जानी चाहिए।
भारतीय किसान समिति के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा कि धान क्रय केंद्रों पर सचिव के मनमानी के कारण किसानों को परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि तौल केंद्रों पर किसानों के मोटे धान की खरीद नहीं हो रही है, जिससे किसान परेशान हैं। वहीं दूसरी तरफ बुआई के सीजन में किसानों को डीएपी खाद नहीं मिल रही है, जिससे किसानों की बुवाई लेट हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान समिति की मांग है कि सरकार धान खरीद नीति को खत्म कर किसानों के सभी तरह के धान की खरीद तौल केंद्रों पर किया जाए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि किसानों को डीएपी खाद समय से दी जाए, जिससे किसान अपनी बुवाई समय से कर सकें, नही तो किसान समिति बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान धरने पर कई किसान शामिल हुए।(सोशल मीडिया से साभार)
.jpg)