अयोध्या में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी से स्कूल जा रही महिला टीचर को कुचल दिया। हादसे में टीचर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। शिक्षिका का नाम नम्रता सिंह (27) था। वह मया बाजार के कम्पोजिट विद्यालय, दामोदरपुर में तैनात थी। अयोध्या में किराए का कमरा लेकर रहती थी। स्कूटी से स्कूल आती-जाती थी।
शुक्रवार सुबह हादसा श्रीपति सिंह फिलिंग स्टेशन के पास हुआ। यहां पुल का निर्माण होने से एक लेन से वाहन पास कराए जा रहे थे। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। टीचर, ट्रक के बाएं चक्के के नीचे आ गई।
मृतका (नम्रता उम्र 27) अंबेडकरनगर जिले के टांडा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम मोजनपुर निवासी सुधीर कुमार सिंह की पुत्री थी। परिजनों ने बताया कि नम्रता की शादी तय हो गई थी। फरवरी 2023 में उसकी शादी होनी थी।
रास्ते मे अयोध्या अंबेडकरनगर राजमार्ग पर पूरा बाजार के पूर्वी छोर पर श्रीपति सिंह फिलिंग स्टेशन के पास पहुंची कि सड़क निर्माण के दौरान पुल का निर्माण होने से दाहिने तरफ से वाहन पास कराए जा रहे थे उसी दौरान एक ट्रक के चपेट में आ गई। स्कूटी सवार शिक्षिका ट्रक के बाएं चक्के के नीचे दब गई और घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घंटो मार्ग जाम रहा।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक को कब्जे में लेकर मार्ग से जाम हटवाया। पूरा बाजार चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
