पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलेगा मौसम का मिजाज, इन राज्यों में बारिश का अलर्ट


देश के कई राज्यों में गुरुवार को बारिश का अनुमान जताया गया है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी भी हो सकती है। पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बादल छाएंगे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना है।


देश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदल रहा है। यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। उधर, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी का भी अनुमान है।


पंजाब में भी गुरुवार को मौसम का मिजाज बदलेगा। पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बादल छाएंगे और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी का अनुमान है। रात के तापमान में कमी आने से ठंड में इजाफा होगा।


मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के लिए चेतावनी जारी की है। विभाग ने प्रदेश के तीन जिलों कांगड़ा, मंडी व शिमला में आंधी चलने व बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर बर्फबारी जबकि निचले क्षेत्रों में कुछ दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने बताया कि हिमाचल में शुक्रवार से मौसम साफ होगा।


जम्मू-कश्मीर में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा और हिमपात की संभावना है। बुधवार को पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी।


उधर, उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आज गुरुवार से वर्षा व बर्फबारी की संभावना बन रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

Post a Comment

और नया पुराने