अम्बेडकरनगर। अकबरपुर डिपो की बसों को धुलाई के लिए अकबरपुर रोडवेज पर 10 लाख रुपये की लागत से जल्द ही अत्याधुनिक वॉशिंग प्लांट की स्थापना की जाएगी। इस प्लांट की स्थापना हो जाने के बाद बसों की धुलाई बस स्टेशन पर हो सकेगी। अभी बसों की धुलाई ठेके पर कराई जाती है।
अकबरपुर डिपो के बेड़े में 56 बस हैं। इन बसों की धुलाई अभी तक ठेके पर होती है, लेकिन अब इनकी धुलाई स्टेशन परिसर में होगी। इसके लिए शासन ने 10 लाख रुपये में ऑटोमेटिक वॉशिंग प्लांट की स्थापना का निर्णय लिया है। वाशिंग प्लांट के निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया बीते दिनों ही पूरी कर ली गई है। उम्मीद है कि शीघ्र ही प्लांट की स्थापना कर दी जाएगी।
अकबरपुर डिपो में रोडवेज बसों को ठीक करने के लिए वर्कशाप तो है, लेकिन यंहा धुलाई की व्यवस्था नहीं है। बस स्टेशन परिसर में भी धुलाई की व्यवस्था न होने के चलते बसों की साफ-सफाई ठेके पर कराई जाती है। इसके लिए बसों को परिसर से बाहर ले जाना पड़ता है।
(सोशल मीडिया में वायरल खबर के अनुसार, बहुत जल्द बस स्टेशन परिसर में ऑटोमैटिक वॉशिंग प्लांट की स्थापना कर दी जाएगी।)

.jpg)