पवन सिंह की दूसरी पत्नी से सुलह या तलाक? बलिया कोर्ट में पेश हुए भोजपुरी स्टार

पवन सिंह की दूसरी पत्नी से सुलह या तलाक? बलिया कोर्ट में पेश हुए भोजपुरी स्टार




भोजपुरी गायक और फिल्म स्टार पवन सिंह का दूसरी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक का मामला बलिया के परिवार न्यायलय में चल रहा है। ज्योति ने भरण-पोषण के लिए परिवार न्यायालय में वाद दाखिल किया है। शनिवार को पवन सिंह कोर्ट में पेश हुए। 


अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक देने को लेकर विवादों में घिरे भोजपुरी लोकगायक व फिल्म अभिनेता पवन सिंह शनिवार को अपने अधिवक्ता के साथ बलिया के परिवार न्यायालय पेश हुए। कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए उन्हें 20 दिसंबर को फिर से पेश होने का निर्देश दिया है।


कोर्ट परिसर में पवन सिंह के निजी सुरक्षाकर्मियों ने कुछ देर के लिए असहज स्थिति उत्पन्न कर दी गई थी, जिससे अदालत परिसर के बाहर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा।  अदालती कार्यवाही पूरा होने के बाद कोतवाली पुलिस ने अपनी निगरानी में पवन सिंह को सुरक्षित बाहर निकला।


इस दौरान उनके समर्थक धक्कामुक्की करते नजर आए। कोर्ट रूम से निकलने के बाद पवन का काफिला गड़हा मंच, भरौली के लिए रवाना हो गया। पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति ने भरण-पोषण के लिए परिवार न्यायलय में वाद दाखिल किया है।

 

इसमें उन्होंने भरण-पोषण के लिए प्रति माह पांच लाख रुपये दिलाने की गुहार न्यायालय से की है। इसी मामले में अदालत ने पवन सिंह को अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया था।


छह मार्च 2018 को भोजपुरी कलाकार पवन सिंह ने बलिया के मिड्ढ़ी निवासी रामबाबू सिंह की पुत्री ज्योति सिंह से परिणय सूत्र में बंधे थे। शादी समारोह जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर चितबड़ागांव के एक होटल में आयोजित किया गया था। शादी के लिये पवन सिंह शहर में कई दिनों तक रुके थे।


दोनों के बीच के रिश्तों की दरार तब बाहर आई जब पवन ने बिहार के आरा जिला में पारिवारिक न्यायालय में तलाक की अर्जी दाखिल कर ज्योति को तलाक देने की बात कही। इसके बाद ज्योति ने 22 अप्रैल 2022 को परिवार न्यायालय में भरण-पोषण की अर्जी दाखिल कर दिया।


ज्योति के अधिवक्ता पीयूष सिंह के अनुसार 22 अप्रैल को अर्जी दाखिल होने के बाद कोर्ट ने दो जून को पवन सिंह को पेश होने के लिये नोटिस जारी किया था। लेकिन वह तय  तिथि पर नहीं कोर्ट में पेश नहीं हुए। इसके बाद सात जुलाई और एक अगस्त को नोटिस जारी हुआ, फिर भी वह कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सके थे।


Post a Comment

और नया पुराने