अब प्लेटफॉर्म पर जाकर जेब से निकालने पड़ेंगे बस इतने पैसे
ट्रेन में यात्रा करते हुए हम सभी क्या चाहते हैं, यही कि सारी जरूरत वाली सुविधाएं मिलें और सस्ते से सस्ते दामों में यात्रा कर सकें। शायद अब आपकी सस्ते ट्रेन टिकट की ख्वाइश पूरी हो सकती है। जी, रेल यात्रियों को रहते देते हुए रेलवे ने बड़े स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दामों को कम कर दिया है। असल में त्योहारों को देखते हुए कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दाम में 3 से 5 गुना बढ़ोतरी कर दी गई थी।
अब प्लेटफॉर्म टिकट के दाम तय करने का अधिकार डीआरएम से ले लिया गया है। बता दें, दिवाली पर छठ पूजा को देखते हुए प्लेटफॉर्म टिकट की दर कई बड़े स्टेशनों पर 30 से 50 रुपए तक कर दी थी। जिस तरह से दाम बढ़े थे उसे देखते हुए लोगों में भी गुस्सा था, अब इस फैसले को रेलवे ने वापस ले लिया है।
त्योहारी सीजन में रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में बढ़ोतरी कर दी थी। लोगों को जहां प्लेटफॉर्म 30 रुपए का मिलता था, फेस्टिवल्स में उन्हें 50 रुपए का भुगतान करना पड़ रहा था। उत्तर रेलवे के 14 जिलों के रेलवे स्टेशनों पर इन दामों को बढ़ाया गया था, जिसमें लखनऊ, वाराणसी, बाराबंकी और अयोध्या कैंट जैसे स्टेशन थे।
उत्तर रेलवे के अलावा मध्य रेलवे ने भी कुछ स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट के दामों में बढ़ोतरी की थी, जिनमें महाराष्ट्र के कई स्टेशन इस लिस्ट में शामिल थे। इनमें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, दादर और थाणे रेलवे स्टेशन शामिल हैं। वहीं, कल्याण, लोकमान्य तिलक टर्मिनस और पनवेल स्टेशन पर भी प्लेटफार्म टिकट के दामों को बढ़ाकर 50 रुपए कर दिए थे।
असल में मुंबई, दिल्ली समेत देश के कई महानगरों में काफी संख्या में उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग रहते हैं। अब इसमें नौकरी और बिजनेस करने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। लेकिन, त्योहार के सीजन आने पर लोग अपने घरों को निकल जाते हैं। इस बार भी दिवाली पर काफी संख्या में लोग यूपी आए हैं, दिवाली बीतने के बाद वापसी के कुछ स्टेशनों पर काफी भीड़ देखी गई थी। रेलवे के इस आदेश को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लिया गया है।
.jpg)