2024 में केजरीवाल बनाम नरेंद्र मोदी की लड़ाई होगी : संजय सिंह

2024 में केजरीवाल बनाम नरेंद्र मोदी की लड़ाई होगी : संजय सिंह

दिल्‍ली एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली ऐतिहासिक जीत पर खुश आप सांसद संजय सिंह ने कहा 15 साल से जहां भाजपा का राज था, वो किला केजरीवाल ने ध्वस्त किया है अब 2024 की लड़ाई केजरीवाल बनाम मोदी होगी।





दिल्‍ली नगर निगम चुनाव 2022 के आधिकारिक परिणाम नहीं घोषित हुए हैं लेकिन इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल होती दिख रही है। अधिकारिक रुझानों के अनुसार केजरीवाल की आम आदमी पार्टी अब तक 106 सीटें जीत चुकी है और 26 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा दूसरे नंबर पर जगह बताते हुए 84 सीटों पर जीत हासिल की और 20 सीटों पर आगे है। आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत पर आप नेता अपनी खुशी जाहिर करते हुए बयान जारी कर रहे हैं। भाजपा पर हमेशा कटाक्ष करने वाले आप सांसद संजय सिंह भी आम की इस जीत पर खुशी से फूले समाएं नजर आए।



आप सांसद संजय सिंह ने आप की एमसीडी चुनाव में जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा अभी तक भाजपा कहती थी कि आप सिर्फ कांग्रेस को हरा सकती है, लेकिन आज उनके इस दर्द की दवा भी अरविंद केजरीवाल ने कर दी है। आज आम आदमी पार्टी भाजपा को हराने जा रही हैं। 15 साल से जहां भाजपा का राज था, वो किला केजरीवाल ने ध्वस्त किया है। दिल्‍ली नगर निगम चुनाव में भाजपा के 17 केंद्रीय मंत्री 8 मुख्यमंत्री और 100 सांसदों ने पूरा जोर लगा दिया फिर भी आप जीत रही है। सांसद ने आगे कहा 2024 में केजरीवाल बनाम नरेंद्र मोदी की लड़ाई होगी।


Post a Comment

और नया पुराने