अम्बेडकरनगर : कड़ाके की ठंड और कोहरे ने रोकी जनजीवन की रफ्तार

अम्बेडकरनगर : कड़ाके की ठंड और कोहरे ने रोकी जनजीवन की रफ्तार

अम्बेडकरनगर। दिसंबर का दूसरा पखवाड़ा शुरू होने के साथ ही ठंड ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। बुधवार को सुबह घने कोहरे और सर्दी ने ठंड बढ़ा दी। 





सुबह के समय घना कोहरा होने के कारण सड़कों पर वाहनों की रफ्तार कम रही। लोग वाहन के लाइट जलाकर सड़कों पर निकले। बुधवार की सुबह घना कोहरे के साथ चली हवा ने एकाएक ठंड को बढ़ा दिया। शहर से लेकर गांव तक कोहरा के कारण दिन में धुंध बना रहा। 


कोहरा इतना ज्यादा था कि पांच मीटर तक कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सुबह देर तक लोग घरों में दुबके रहे। सुबह कोहरा और ठंड होने के कारण स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो अब हवा के साथ सर्दी बढ़ेगी, जिससे ठंड में और इजाफा होगा।

Post a Comment

और नया पुराने