संजय राउत का बयान महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच दशकों पुराने सीमा विवाद को लेकर बढ़े तनाव के बीच आया है। यह मामला उच्चतम न्यायालय में सूचीबद्ध है।
कर्नाटक और महाराष्ट्र के बीच सीमा मुद्दा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को अपने बयान से इस विवाद को और बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि जैसे चीन भारत में प्रवेश कर गया है, वैसे ही हम कर्नाटक में प्रवेश करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर किसी की 'अनुमति' की जरूरत नहीं है।
संजय राउत ने कहा कि हम इसे चर्चा के जरिए सुलझाना चाहते हैं, लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आग लगा रहे हैं। महाराष्ट्र में कमजोर सरकार है और इस पर कोई स्टैंड नहीं ले रही है। इसलिए हम कर्नाटक में घुसेंगे, जैसे चीन देश में घुसा है। हमें किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है।
संजय राउत का बयान महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच दशकों पुराने सीमा विवाद को लेकर बढ़े तनाव के बीच आया है। यह मामला उच्चतम न्यायालय में सूचीबद्ध है। हालांकि, एकनाथ शिंदे सरकार को इस मुद्दे पर आलोचना और महाराष्ट्र विधानसभा के चल रहे शीतकालीन सत्र में विपक्ष के हंगामे का सामना करना पड़ रहा है। विपक्ष के नेता अजीत पवार ने पहले विधानसभा में सीमा विवाद का मुद्दा उठाया और कहा कि महाराष्ट्र के एक लोकसभा सदस्य को बेलगाम में प्रवेश करने से रोक दिया गया है।
.jpg)