अम्बेडकरनगर। जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा द्वारा मध्य रात्रि में थाना को0 अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत गदराया, शास्त्री नगर, अशोक विहार आदि आवासीय कॉलोनी एवं एल आई सी गली में रात्रि पैदल गस्त की गयी।
इस दौरान संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की गहनता से चेकिंग की गई, आमजन को उनके सामान एवं वाहन सुरक्षा के संबंध में आवश्यक हिदायत दी गई। तत्पश्चात एसपी द्वारा थाना को0 अकबरपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
