ईशान किशन ने किया कुछ ऐसा कि भड़क उठे सुनील गावस्कर, कहा- यह क्रिकेट नहीं है..

ईशान किशन ने किया कुछ ऐसा कि भड़क उठे सुनील गावस्कर, कहा- यह क्रिकेट नहीं है..

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कुछ ऐसा किया, जिससे देखकर सुनील गावस्कर नाराज हो गए।








 भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच को जीतने के लिए न्यूजीलैंड की टीम ने भरपूर कोशिश की। लेकिन वह इसमें सफल नहीं हो सके और 12 रनों से मुकाबले को गंवा बैठे। भारत के लिए बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने एक यादगार पारी खेली। वहीं गेंदबाजी से मोहम्मद सिराज ने कमाल का प्रदर्शन किया। सिराज ने 10 ओवर के अपने स्पेल में 46 रन देकर चार अहम विकेट चटकाए।


भारत के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने ईशान किशन को लेकर नाराजगी जाहिर की है। ईशान किशन ने विकेट के पीछे से इस मुकाबले में कुछ ऐसा किया जिसे देखकर सुनील गावस्कर बेहद निराश नजर आए। टॉम लैथम ने पहली पारी में हार्दिक पंड्या को गलव्स से विकेट को टच करा आउट कराया था। दूसरी पारी में ईशान किशन में भी कुछ ऐसा ही करना चाहा।


टॉम लैथम जब बल्लेबाजी करने आए तो कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे। कुलदीप यादव की पहली ही गेंद पर टॉम लैथम को लेकर अपील की गई। दरअसल, टॉम लैथम का पैर क्रीज के अंदर ही था और गेंद की जगह किशन ने गलव्स को स्टंप से टकराकर आउट देने की अपील की। फैसला थर्ड अंपायर को रेफर किया, जहां बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया। इसके बाद किशन मजाकिया अंदाज में लैथम की तरफ देखते नजर आए।


कामेंट्री कर रहे पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने ईशान किशन की इस हरकत पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह क्रिकेट नहीं है, किसी भी खिलाड़ी को मैदान पर इस तरह का बर्ताव नहीं करना चाहिए। गावस्कर ने कहा कि गिल्लियां गिराना ठीक था, लेकिन उन्हें अपील नहीं करनी चाहिए थी। उसने जो किया वह क्रिकेट नहीं है। सुनील गावस्कर के अलावा क्रिकेट फैंस ने भी किशन की इस हरकत पर सवाल खड़े किए। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद होंगे।

Post a Comment

और नया पुराने