अकबरपुर ब्लॉक परिसर में श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ शुरू, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण कल

अकबरपुर ब्लॉक परिसर में श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ शुरू, पूर्णाहुति और प्रसाद वितरण कल



- सत्यम सिंह


अम्बेडकरनगर।  वासंतिक नवरात्रि के महा अष्टमी के दिन जिले में धूम रही। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा अपने-अपने घरों में पूजा-अर्चना करके कन्याओं को भोजन कराया गया। इसके अलावा, नवरात्रि में व्रत रखने वालों ने पारंपरिक ढंग से दुर्गा मां के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की। सरकारी, गैर-सरकारी विभागों के कार्यालयों, प्रांगण-परिसरों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की जीवनलीला और आदर्शों से संबंधित कथा आदि धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। 


इसी क्रम में महा अष्टमी के दिन जिले के मुख्यालयी शहर अकबरपुर स्थित विकास खंड कार्यालय परिसर में श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ शुरू हुआ। अकबरपुर विकासखंड कार्यालय परिसर महाअष्टमी के दिन श्री दुर्गा व श्री राम मय दिखा। इस परिसर में स्थित पुराने शिव मंदिर (शिवालय) के निकट आयोजित श्रीराम चरित मानस का अखंड पाठ जैसा धार्मिक कार्यक्रम में बरबस लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किये रहा। 


जिला विकास अधिकारी/बीडीओ अकबरपुर वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व और दिशा-निर्देशन में इस कार्यक्रम को भव्य और उत्कृष्ट बनाने में प्रभात सिंह (एडीओ पंचायत), अमरजीत सहायक परियोजना अधिकारी (एपीओ), अकबरपुर ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष मान सिंह, राजेपुर धावां प्रधान प्रतिनिधि डीएम सिंह, सेक्रेटरी ए0के0 उपाध्याय की भूमिका सराहनीय रही। 


एडीओ पंचायत प्रभात सिंह ने बताया कि श्रीराम नवमी के दिन यानि आज श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ के पश्चात हवन और 11 बजे प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से उक्त अवसर पर पधार कर प्रसाद करने हेतु अनुरोध किया है।

Post a Comment

أحدث أقدم