क्या इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास लेंगे महेंद्र सिंह धोनी? रोहित शर्मा ने दिया मजेदार जवाब

क्या इस सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास लेंगे महेंद्र सिंह धोनी? रोहित शर्मा ने दिया मजेदार जवाब

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स चिर-प्रतिद्वंद्वी कहे जाते हैं। मुंबई ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं, चेन्नई को चार बार सफलता मिली है।





चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के बाद संन्यास ले चुके हैं। 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले 41 वर्षीय धोनी पहले ही कह चुके हैं चेन्नई में वह अपना आखिरी मैच खेलेंगे। कई विशेषज्ञ पहले ही कह चुके हैं कि वह इस साल के बाद प्रतियोगिता में नहीं खेलेंगे। हाल ही में जब मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया।


आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स चिर-प्रतिद्वंद्वी कहे जाते हैं। मुंबई ने पांच बार खिताब अपने नाम किया है। वहीं, चेन्नई को चार बार सफलता मिली है। रोहित से जब चेन्नई के कप्तान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि धोनी आईपीएल के अगले दो-तीन सीजन में खेलने के लिए फिट दिखते हैं। टूर्नामेंट की बात करें तो 31 मार्च को 16वें सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। पहले मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स का सामना गत चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा।


मुंबई इंडियंस के प्री-सीजन प्रेस कान्फ्रेंस में रोहित ने कहा, ''मैं पिछले दो-तीन सीजन से सुन रहा हूं कि यह महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी सीजन होगा। मुझे ऐसा लग रहा है कि वह आगामी कई सीजन के लिए फिट दिखाई दे रहे हैं।'' रोहित शर्मा की बात करें तो धोनी की कप्तानी में ही उनका करियर चमका। उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान ने ओपनर बनाया और फिर रोहित ने कई रिकॉर्ड बनाए।


हाल ही में राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग ने कहा कि धोनी के पास फिनिशर की भूमिका में महारत हासिल है और इस मामले में उनके करीब कोई नहीं है। गुवाहाटी के 21 वर्षीय रियान पराग अपना पांचवां आईपीएल खेलेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक फिनिशर की भूमिका निभाकर खुश हैं और अगर उन्हें मौका दिया जाता है, तो वह टूर्नामेंट में चौथे नंबर पर भी बल्लेबाजी करना चाहेंगे।


रियान पराग ने कहा, "मैं पिछले तीन सालों से फिनिशर की भूमिका निभा रहा हूं। फिनिशर के बारे में सोचने पर मेरे दिमाग में सिर्फ एक नाम आता है-एमएस धोनी। मुझे नहीं लगता कि किसी और ने उस कला में महारत हासिल की है। मैं हमेशा उनकी ओर देखता हूं कि वह कैसे खेल को खत्म करते हैं या वह खेल को गहराई तक कैसे ले जाते हैं।''

Post a Comment

أحدث أقدم