पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी शूटरों का एनकाउंटर होना चाहिए. अतीक अहमद ने जेल में रहते हुए उमेश पाल की हत्या कराई है.
यूपी के बलिया में भाजपा के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने माफिया अतीक अहमद को लेकर बड़ा बयान दिया है. बीजेपी नेता ने कहा कि अतीक अहमद को जेल से निकालकर उनका एनकाउंटर कर देना चाहिए. उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी अतीक का एनकाउंटर करेगा भविष्य में उसके लिए स्वर्ग का सीधा दरवाजा खुल जाएगा.
बीजेपी के पूर्व सांसद हरिनारायण राजभर ने कहा कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी शूटरों का एनकाउंटर होना चाहिए. अतीक अहमद ने जेल में रहते हुए उमेश पाल की हत्या का षड्यंत्र किया और साजिश करके हत्या कराई है. अतीक अहमद ने सैकड़ों हत्याएं की हैं, गरीबों का जमीन लूटी है. अतीक अहमद को आज एनकाउंटर का भय है, ये बहुत दुख की बात है. उमेश पाल हत्याकांड में शामिल सभी शूटर का एनकाउंटर होना चाहिए. अतीक अहमद को भी जेल से निकाल कर एनकाउंटर करना चाहिए, तभी कानून व्यवस्था कायम रहेगी. अतीक अहमद का जो अधिकारी एनकाउंटर करेगा, भविष्य में स्वर्ग का सीधा दरवाजा खुल जाएगा.
बीजेपी नेता ने इस दौरान सपा महासचिव रामगोपाल यादव के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि रामगोपाल यादव ने अपनी सरकार में अपराधियों को जन्म दिया है. उन्हें अपराध करना सिखाया है. ये आज भी इन अपराधियों के समर्थन में बोल रहे हैं. मुलायम सिंह यादव का परिवार इस तरह के तत्वों को बढ़ावा देता है. ये हत्याओं के व्यापारी हैं. यह लोग तो बोलेंगे ही.
हरिनारायण राजभर ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा और कहा कि ओम प्रकाश राजभर अपराधियों का साथी है. वह मंच पर कहते हैं कि उत्तर प्रदेश के सारे माफिया उनको सलाम करते हैं. मुख्तार अंसारी का बेटा ओम प्रकाश राजभर के दल का विधायक है. वो कहते हैं कि कुछ भी हो जाए मुख्तार अंसारी से संबंध खत्म नहीं होगा. माफियाओं का माफिया है. बहुत दुख की बात है कि योगी सरकार में ये बाहर घूम रहा है. इसको तो बहुत पहले ही जेल में चले जाना चाहिए था.
बीजेपी नेता ने कहा कि राजभर और उनके बेटे व्यापारियों व डॉक्टरों से धन उगाही कर रहे हैं. वो पुलिस की सुरक्षा में अपराध कर रहा है. यदि इस समय सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो इलाहाबाद जैसी घटनाएं होना संभावित है. कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ओम प्रकाश राजभर व उनके दोनों बेटे को जेल में रखना जरूरी है. उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर का बीजेपी से गठबंधन नहीं होगा. जो गठबंधन करेगा, भाजपा कार्यकर्ता वोट नहीं करेगा.
.jpg)