पूरे जिले में रही श्रीराम नवमी की धूम

पूरे जिले में रही श्रीराम नवमी की धूम

  • रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम जन्मोत्सव धूम-धाम से मना
  • अकबरपुर विकासखंड कार्यालय में श्रीराम चरित मानस अखंड पाठ का हुआ समापन
  • हवन और पूर्णाहुति उपरांत हुआ प्रसाद वितरण




- सत्यम सिंह


अम्बेडकरनगर।जिलेभर में गुरुवार को रामनवमी के पावन अवसर पर भगवान श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिला मुख्यालय, सभी तहसीलों और विकासखंड कार्यालय परिसरों में श्री रामचरित मानस के अखंड पाठ का समापन हवन और पूर्णाहुति उपरांत उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर किया गया। वासंतिक नवरात्रि के महाअष्टमी और नवमी के शुभ अवसर पर भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव भव्य और आकर्षक ढंग से मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई कलश यात्रा दर्शनीय रहीं। 



कुल मिलाकर महाअष्टमी और श्रीराम नवमी दोनों दिवसों को भक्ति रस का प्रवाह देखा गया। संपूर्ण जनपद कावातावरण श्रीराम भक्तिमय दिखा। अकबरपुर विकासखंड कार्यालय परिसर में आयोजित श्री राम चरित मानस अखंड पाठ का समापन श्रीराम नवमी के दिन गुरुवार को हुआ। श्री राम चरित मानस अखंड पाठ के समापन उपरांत हवन और पूर्णाहुति डीडीओ वीरेंद्र सिंह ने विकास अधिकारियों, कर्मियों, प्रधान संघ पदाधिकारियों, प्रधानों के साथ किया। हवन-पूजन और पूर्णाहुति उपरांत प्रसाद वितरण हुआ।



इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में जिला विकास अधिकारी/बीडीओ अकबरपुर वीरेंद्र सिंह का कुशल नेतृत्व और दिशा-निर्देशन रहा। महाअष्टमी और महानवमी के शुभ दिन पर एडीओ हंस प्रकाश सिंह, एडीओ (पंचायत) प्रभात सिंह, एपीओ अमरजीत, जेबीडीओ वीरेंद्र राम, अकबरपुर प्रधान संघ अध्यक्ष मान सिंह, प्रधान संघ उपाध्यक्ष सुभाष वर्मा, ग्राम प्रधान घनश्याम यादव, प्रधान प्रतिनिधि विनय सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी गण शिवकुमार वर्मा, राम अनुज, चूड़ामणि और दिवाकर, ग्राम विकास अधिकारी गण बांकेलाल मौर्या, अतुल कुमार वर्मा, रत्नेश और प्रेमचंद वर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर सत्यम, लेखा सहायक (मनरेगा) नवीन, सुनील कुमार श्रीवास्तव, अमर बहादुर, मनोज पाल आदि विकास कर्मी और ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم