'महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे, तो राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं'

'महात्मा गांधी राष्ट्रपिता थे, तो राहुल गांधी राष्ट्रपुत्र हैं'

महात्मा गांधी उस जमाने के देश के राष्ट्रपिता थे, तो राहुल गांधी आज के जमाने के राष्ट्रपुत्र हैं। देश के बेटे हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रमाता की श्रेर्णी में हैं। अंग्रेजी राज में जैसा था, वैसा ही आज भी दिख रहा है। केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैय्या अपना रही है।

 




महात्मा गांधी उस जमाने के देश के राष्ट्रपिता थे, तो राहुल गांधी आज के जमाने के राष्ट्रपुत्र हैं। देश के बेटे हैं। इंदिरा गांधी राष्ट्रमाता की श्रेर्णी में हैं। अंग्रेजी राज में जैसा था, वैसा ही आज भी दिख रहा है। केंद्र की मोदी सरकार तानाशाही रवैय्या अपना रही है। एक महात्मा गांधी ने अंग्रेजों को हिलाकर रख दिया था, उसी तरह एक अकेला राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार को हिलाकर रख दिया है। आज विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में अपनी बातें रखना गुनाह हो गया है। अपराध हो गया है। कांग्रेस की बातें दबाने के लिए तरह-तरह के षड़यंत्र रचे जा रहे हैं। ये बातें छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रायपुर ग्रामीण के कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा ने कहीं।


उन्होंने कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी की केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चार बार के सांसद राहुल गांधी जब संसद में अपनी बातें रखते हैं, तो उन्हें बोलने नहीं दिया जाता है। उनके माइक को बंद कर दिया जाता है। इस तरह से बीजेपी के मंत्री और नेता पूरी ताकत के साथ षड़यंत्र करने में लगे हुए हैं। बीजेपी पर निशाना साधते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद की सदस्यता रद्द किए जाने पर कहा कि आज तक किसी भी राजनीति दल ने ऐसा कृत्य नहीं किया जो मोदी सरकार कर रही हैं। विपक्ष को कुचलने का काम बीजेपी कर रहा हैं।


गांधी परिवार को लेकर उन्होंने कहा कि जिस बलिदानी परिवार ने देश को आजाद कराने के लिए अपना सब कुछ बलिदान कर दिया। न्यौछावर कर दिया, उसे बोलने का अधिकार नहीं है। खड़गे और राहुल गांधी जब कोई बात संसद में करते हैं,तो उनकी बात को काट दिया जात है। इसका मतलब ये है कि जो अंग्रेजीकाल में जो फिरंगी किया करते थे, वो आज इस देश में देखने को मिल रहा है। उसकी शुरुआत आज दिखाई दे रही है। मोदी राज में लोकतंत्र की हत्या करने की कोशिश की जा रही है। राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करके उन्होंने तानाशाह पर मुहर लगा दी है। केंद्र के मंत्री सारी गरिमा को ताक पर रखकर गलत बयानबाजी कर रहे हैं। पीएम मोदी की बचाव में पूरी पार्टी उतर आई है।

Post a Comment

أحدث أقدم