यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023: जिले में हाईस्कूल में श्रेयांशी , इंटर में अंशिका टॉपर

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023: जिले में हाईस्कूल में श्रेयांशी , इंटर में अंशिका टॉपर

हाईस्कूल में जिले की तीन बेटियों ने प्रदेश की टॉप-5 सूची में बनाई जगह



                      श्रेयांशी और सक्षम


--- सत्यम सिंह

अम्बेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 (हाईस्कूल और इंटरमीडिएट) का परीक्षाफल मंगलवार को घोषित हुआ। जिसमें जिले की चार बेटियों ने प्रदेश टॉप-5 की सूची में स्थान बनाकर जिले का नाम रोशन किया है। इन मेधावी बेटियों की इस उपलब्धि पर जहां उनके विद्यालय के गुरुजन, माता-पिता, रिश्तेदार प्रफुल्लित हैं। वहीं, पूरे जनपद में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। 


जिले की भीटी तहसील के ग्रामसभा बनगांव निवासी अभय नारायण सिंह की लाडली श्रेयांशी ने 97.67 प्रतिशत अंक प्राप्तकर प्रदेश में तीसरा स्थान व जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जिले की लाडली बेटी श्रेयांशी सुल्तानपुर जनपद में सेमरी स्थित राज मांटेशरी इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। 


डॉ अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज,तमसा मार्ग अकबरपुर की छात्रा सक्षम तिवारी ने 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में चौथा व जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि सक्षम तिवारी जिले के प्रेस क्लब उपाध्यक्ष पत्रकार पंकज शुक्ला की भांजी हैं। 


वहीं, एक अन्य हाईस्कूल छात्रा श्रेया मिश्रा ने 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां व जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। इंटरमीडिएट के परिणामों में, एनएनएसएस इंटर कॉलेज की छात्रा अंशिका वर्मा ने 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रदेश में पांचवां व जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। 

Post a Comment

और नया पुराने