अंबेडकरनगर: अकबरपुर के अरिया की बाग में रेलवे क्रासिंग के पास मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

अंबेडकरनगर: अकबरपुर के अरिया की बाग में रेलवे क्रासिंग के पास मिला महिला का शव, हत्या की आशंका




- सत्यम सिंह


अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय के करीब थाना कोतवाली अकबरपुर अंतर्गत अरिया गांव में बीती रात शौच के लिए गई महिला का देर रात शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। इसको लेकर अकबरपुर-टांडा सड़क मार्ग को जाम कर खूब हंगामा काटा गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


विवरण अनुसार, अरिया गांव निवासी 55 वर्षीया कमला देवी गुरुवार की शाम शौच के लिए घर से बाहर गई थी। उसके लौटने में काफी देर हो गई, जब वह घर नहीं आई, तो परिजनों ने उसकी खोज-बीन शुरु की। उसका शव गांव के बाहर रेलवे क्रासिंग के पास एक बाग में मिला। मृतका कमला देवी के शरीर पर चोट के निशान थे। 


परिजनों का आरोप है कि कमला देवी की हत्या कर किसी ने शव को रेलवे क्रासिंग के पास फेंक दिया। शुक्रवार की सुबह कमला देवी का शव मिलने की सूचना पर आस-पास के लोग एकत्र हो गए और अकबरपुर-टांडा सड़क मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझा कर जाम खुलवाया। 


मृतका के परिजनों ने पुलिस को हत्या की तहरीर दिया है। पुलिस महिला के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही करने में जुट गई है। 

Post a Comment

और नया पुराने