भाजपा विधायक ने सोनिया गांधी को बताया ‘विषकन्या’

भाजपा विधायक ने सोनिया गांधी को बताया ‘विषकन्या’

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी को 'जहरीला सांप' बताने की टिप्पणी के बाद बीजेपी विधायक ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी विधायक ने सोनिया गांधी को विष कन्या' और चीन-पाकिस्तान का एजेंट बताया है।



कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, राजनीतिक दलों में जुबानी जंग तेज होती नजर आ रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पीएम मोदी को 'जहरीला सांप' बताने की टिप्पणी के बाद बीजेपी विधायक ने पलटवार किया है। कोप्पल में एक सभा के दौरान बीजेपी विधायक बासनगौड़ा यतनाल ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के बारे में एक विवादित बयान दिया है। बासनगौड़ा ने सोनिया गांधी को विष कन्या' और चीन-पाकिस्तान का एजेंट बताया है।


बीजेपी विधायक बासनगौड़ा ने कहा कि पूरी दुनिया ने पीएम मोदी को स्वीकार किया है। अमेरिका ने पीएम का रेड कार्पेट से स्वागत किया और उन्हें ग्लोबल लीडर का दर्जा मिल गया। कांग्रेस उनकी तुलना कोबरा से करती है और कहती है कि वह जहरीला हैं। आपकी पार्टी और जिसके आदेश पर आप नाचते हैं, क्या सोनिया गांधी विष कन्या हैं? वह चीन और पाकिस्तान की एजेंट हैं।


दरअसल, बीते दिन यानी गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि पीएम मोदी जहरीले सांप की तरह हैं। आप चखते ही मर जाएंगे। हालांकि, अपने इस विवादित बयान से सुर्खियों में छाने के बाद खड़गे ने सफाई देते हुए कहा कि मेरा मतलब था कि उनकी(पीएम) विचारधारा एक सांप की तरह है। अगर आप चाटने का प्रयास भी करेंगे तो मर जाएंगे।



Post a Comment

और नया पुराने