अंबेडकरनगर : जलालपुर के हरियाली बाजार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श

अंबेडकरनगर : जलालपुर के हरियाली बाजार में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन, वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया परामर्श



- बृजेंद्र वीर सिंह


अंबेडकरनगर। जलालपुर शहर के मालीपुर रोड स्थित हरियाली बाजार के सामने एक निःशुल्क चिकित्सा कैंप का आयोजन किया गया। जिले के प्रमुख चिकित्सकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर निःशुल्क चिकित्सा शिविर में भारी तादाद मे पहुंचे रोगियों की विधिवत जांच उपरांत दवाएं देकर उन्हें स्वस्थ रहने के अनेकों टिप्स दिए। 


सुबह से हो रही बारिश के बावजूद बड़ी तादाद में स्थानीय लोगों ने निःशुल्क चिकित्सा कैंप में पहुंच कर जिले के वरिष्ठ चिकित्सकों से रोगों के बचाव संबंधी उपाय जाने और मुफ्त में दवा लेकर अपनी काया को निरोग बनाने का उपक्रम किया।शिविर का आयोजन सांसद प्रतिनिधि आशुतोष उपाध्याय रिंकू के नेतृत्व में किया गया था।



निःशुल्क चिकित्सा कैंप में प्रमुख रूप से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ आशुतोष शुक्ला, डॉ अतुल मिश्रा, डॉ प्रशांत सिकरवार, डॉ रोली द्विवेदी की मौजूदगी रही।चिकित्सकों के मार्फत सैकड़ों मरीज लाभान्वित हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अवनीश तिवारी,धनंजय तिवारी,हेमंत पाण्डेय, राजन तिवारी आदि का योगदान रहा।



Post a Comment

और नया पुराने