भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन कई दिनों से जारी है।
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन कई दिनों से जारी है। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली पुलिस बृजभूषण शरण सिंह पर FIR दर्ज करने को तैयार हो गई है। मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है।
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान एसजी तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को अवगत कराया कि दिल्ली पुलिस आज शाम तक प्राथमिकी दर्ज कर लेगी। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने कोर्ट से कहा कि वे प्राथमिकी दर्ज करेंगे।
महिला पहलवानों ने डब्ल्यूएफआई के प्रेजिडेंट बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ आरोप लगाया था। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में नोटिस जारी करते हुए कहा था कि आरोप गंभीर है और ऐसे में उस पर विचार करने की जरूरत है।
इस मामले में महिला पहलवानों की ओर से पेश कपिल सिब्बल पेश हुए थे। सिब्बल ने कोर्ट को बताया था कि, 7 महिला पहलवानों का आरोप है कि उनके साथ सेक्सुअल हैरेसमेंट हुआ है। इनमें एक नाबालिग भी है। लेकिन मामले में केस दर्ज नहीं किया गया। याचिकाकर्ता महिला पहलवान हैं। इसे लेकर अभी तक एफआईआर तक दर्ज नहीं हुई है। सिब्बल ने कहा है कि दिल्ली पुलिस नाबालिग लड़कियों के लिए खतरे की भी समीक्षा करे।
मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नाबालिग शिकायतकर्ता की सुरक्षा को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को आदेश दिया है कि नाबालिग शिकायतकर्ता को सुरक्षा दें। इस मामले की अगली सुनवाई 5 मई को होगी।
.jpg)
