समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने निकाय चुनाव को लेकर एक चौंकाने वाला दावा किया है.
उत्तर प्रदेश में उपचुनाव के लिए प्रचार का सोमवार को अंतिम दिन है. वहीं निकाय चुनाव के अंतिम चरण की वोटिंग 11 मई को होगी, जबकि मंगलवार को निकाय चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन होगा. इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने चौंकाने वाला दावा किया है. उन्होंने बताया है कि बीजेपी नेता सपा की जीत में मदद कर रहे हैं.
सपा नेता ने कहा, "पूरे राज्य में सपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है. हम इटावा में तो लगे ही हुए हैं, इटावा तो हमारा क्षेत्र ही है. यहां तो सपा के सभी कार्यकर्ता भी लगे हैं. यहां कोई पार्टी में कमजोरी नहीं है. कल यहां एक मंत्री आए थे और एक औरैया में मंत्री आए थे. तब वो जनता से निराश थे. केवल अधिकारियों को निर्देश देकर जाते हैं. यहां पर भी कल मंत्री कह कर ही गए हैं. अपना विभाग को पूरी तरह से वेंटीलेटर पर डाल दिया है."
.jpg)