अंबेडकरनगर : सुरहूरपुर जलालपुर सड़क मार्ग चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

अंबेडकरनगर : सुरहूरपुर जलालपुर सड़क मार्ग चढ़ा भ्रष्टाचार की भेंट

सड़क निर्माण में सरकार का डूबा 40 लाख, निर्माण के महीने भर बाद ही सड़क हुई गड्ढो में तब्दील




- सत्यम सिंह


अम्बेडकरनगर। माह भर पहले निर्मित सुरहुरपुर सेठाकला टांडा मार्ग भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया। कुल चार किलोमीटर निर्मित सड़क दो दर्जन से अधिक स्थानों पर टूट कर गड्ढे में बदलना शुरू हो गई है। 


क्षेत्रवासी ग्रामीणों की शिकायत पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के सहायक अभियंता आलोक सिंह द्वारा ठेकेदार रिंकू सिंह को आदेश देकर उक्त टूटी सड़क का दोबारा मरम्मत कराया गया था।


इस समय हाल यह है कि माह भर पहले निर्मित सुरहुरपुर टांडा मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस सड़क का हाल बदहाल हो चुका है। इस चार किलोमीटर सड़क के निर्माण में 40 लाख रुपए की लागत आई थी। 


ज्ञात हो कि सुरहुरपुर टांडा मार्ग लगभग चार किलोमीटर सड़क सेठाकला गांव तक टूट कर बड़े बड़े गड्ढों में तब्दील हो चुकी थी और सुरहुरपुर सेठाकला गांव तक सड़क गड्ढायुक्त हो चुकी थी। जिसके बारे में क्षेत्रीय/स्थानीय ग्रामवासियों ने प्रदेश के सीएम, विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया था।


उल्लेखनीय है कि स्थानीय/क्षेत्रीय निवासियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री पोर्टल एवं अन्य माध्यमों के जरिए उक्त सड़क के क्षीर्णोद्धार हेतु मांग की गई थी। लगातार चार वर्षों तक चल रही उक्त मांग पर इस साल के फरवरी माह में सड़क का निर्माण शुरू किया गया। 


बताया गया है कि ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन लगाकर महज दो दिन में बचे पिच मार्ग को तोड़वाकर उसका मलवा  गड्ढों में डाल दिया गया। फिर , सप्ताह भर बाद गड्ढों में गिट्टी डाल कर ठेकेदार ने बगैर भस्सी डाले और रोलर चलाए पीसी कर दिया। पीसी के एक सप्ताह बाद सड़क दर्जनों स्थानों पर टूट गई। शिकायत के बाद ठेकेदार ने टूटी सड़क की मरम्मत करा दिया था किंतु यह सड़क पुनः दो दर्जन से अधिक स्थानों पर टूट गई। 


इस संबंध में बात करने पर अवर अभियंता अमितेश कुमार ने कहा कि सुरहुरपुर सेठाकला-टांडा मार्ग पर बने गड्ढो और सड़क की दुर्दशा(बने गड्ढों) पर विभाग गंभीर है। जल्द ही यह सड़क बनवाई जाएगी। मीडिया की खबरों को संज्ञान में लेते हुए पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता ने ठेकेदार को सड़क की मरम्मत के लिए पत्र लिखा है। साथ ही, उसके द्वारा बनाई गई सड़क का भुगतान भी रोक दिया है।  


लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता आलोक सिंह ने बताया कि उक्त सड़क मरम्मत के लिए अधिशाषी अभियंता की तरफ से ठेकेदार को पत्र प्रेषित किया गया है। सड़क निर्माण में लापरवाही बरतने और मानक के विपरित सामग्री और कार्य कराने के लिए ठेकेदार का भुगतान भी रोक दिया गया है। 

Post a Comment

और नया पुराने