मुखाग्नि एकमात्र पुत्र अविचल सिंह (पत्रकार) ने दी
![]() |
स्वर्गीय लल्लन सिंह (फाइल फोटो) |
अम्बेडकरनगर। जिले के पत्रकार अविचल सिंह के 64 वर्षीय पिता लल्लन सिंह का इलाज के दौरान गुरुवार (04मई 2023) की प्रातः निधन हो गया। जिले के भीटी तहसील व विकासखंड कटेहरी अंतर्गत ग्राम खेमापुर निवासी स्वर्गीय सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इनका इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा था। गुरूवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, डॉक्टरों के काफी प्रयास के बावजूद उनकी मौत हो गई। स्वर्गीय सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
खेमापुर निवासी दिवंगत लल्लन सिंह गांव के मास्टर साहब के नाम से प्रख्यात स्वर्गीय भवानी बख्श सिंह के एकलौते पुत्र थे। खेमराज स्मारक इंटर कॉलेज में लगभग चालीस साल अपनी सेवा देकर चार साल पहले वह प्रधान सहायक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। ईमानदार और स्वाभिमानी स्वभाव के लल्लन सिंह के निधन का समाचार मिलते ही खेमापुर एवं आस-पास के लोगों, हित-मित्रों, शुभचिंतकों, रिश्तेदारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।
जिसने भी निधन का समाचार सुना, उसने दिवंगत के खेमापुर स्थित आवास पर पहुंचकर अपनी शोक-संवेदना व्यक्त किया।स्वर्गीय सिंह के इकलौते पुत्र अविचल और उनके पूरे परिवार को ढांढस बंधाया तथा उन्हें श्रद्धांजलि देकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
04 मई 2023 गुरुवार को अपराह्न 2 बजे दिलासीगंज घाट (पावन सरयू के तट पर) उनका अंतिम संस्कार हुआ। मुखाग्नि उनके इकलौते पुत्र अविचल सिंह (पत्रकार) ने दी।दाह संस्कार के अवसर पर तमाम संभ्रातजन, माननीय, क्षेत्रवासी, पत्रकार एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
दाह संस्कार के समय पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह ‘मिंटू’, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विमलेंद्र प्रताप सिंह ‘मोनू’ आदि सहित सर्वश्री डॉ हनुमान प्रताप सिंह, आशाराम वर्मा, राम शकल यादव, मिन्नतुल्लाह, महेंद्र प्रताप सिंह, बृजेंद्र वीर सिंह, इंद्रसेन सिंह, ओंकार सिंह, अमन सिंह, रणविजय तिवारी आदि पत्रकार गण उपस्थित रहे।
