'आखिरी साल है तो भी क्यों...', धोनी से बार-बार रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछे जाने पर नाखुश सहवाग

'आखिरी साल है तो भी क्यों...', धोनी से बार-बार रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछे जाने पर नाखुश सहवाग

सहवाग ने इन सवालों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर यह उनका आखिरी साल है फिर भी उन्हें इस तरह के सवालों को नकार देना चाहिए और जवाब नहीं देना चाहिए। सहवाग ने कहा कि धोनी को जब लगेगा, वह खुद ही इन सवालों के जवाब दे देंगे।




भारत के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से बार-बार उनके आईपीएल रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछे जाने से नाखुश हैं। बुधवार को सीएसके बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स मैच में कमेंटेटर डैनी मॉरिसन ने धोनी से पूछा था कि क्या यह उनका आखिरी सीजन है? हालांकि, इस पर धोनी ने मजेदार जवाब दिया था। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ''आपने फैसला किया है कि यह मेरा आखिरी आईपीएल है, मैंने नहीं।


इससे पहले भी कई बार पत्रकार और कमेंटेटर धोनी से उनके संन्यास को लेकर सवाल पूछ चुके हैं। सहवाग ने इन सवालों पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अगर यह उनका आखिरी साल है फिर भी उन्हें इस तरह के सवालों को नकार देना चाहिए और जवाब नहीं देना चाहिए। सहवाग ने कहा कि धोनी को जब लगेगा, वह खुद ही इन सवालों के जवाब दे देंगे।


सहवाग ने एक क्रिकेट शो के दौरान कहा- मुझे समझ नहीं आया कि लोग पूछते भी क्यों हैं? यहां तक कि अगर यह उनका आखिरी साल है भी तो आपको किसी खिलाड़ी से क्यों पूछना है? यह उनकी कॉल है, उन्हें लेने दो! शायद वह धोनी से सिर्फ यह जवाब पाना चाहते थे कि यह वास्तव में उनका आखिरी सीजन था। ये उनका आखिरी साल है या नहीं, ये सिर्फ एमएस धोनी ही जानते हैं। 

Post a Comment

और नया पुराने