अम्बेडकरनगर : हजपुरा-सम्मनपुर-बरियावन मार्ग दुर्दशाग्रस्त, पैदल चलना दूभर

अम्बेडकरनगर : हजपुरा-सम्मनपुर-बरियावन मार्ग दुर्दशाग्रस्त, पैदल चलना दूभर


- सत्यम सिंह


अम्बेडकरनगर।हजपुरा बाजार से सम्मनपुर-बरियावन सम्पर्क मार्ग पर लोगों को एक किलो मीटर चलना दूभर हो गया है। बारिश के मौसम में इस मार्ग की दशा और भी बद से बदतर हो जाती है। पूरे मार्ग पर कीचड़ ही कीचड़ और गड्ढों में गंदा पानी एकत्र दिखाई देता है।  इससे राहगीरों, ग्रामीणों  को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बदहाल सड़क पर बने गड्ढों में गिरकर आए दिन राहगीर चोटहिल हो रहे हैं।


हजपुरा से खानूपुर, सम्मनपुर होते हुए बरियावन को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग हजपुरा बाजार से गांव के बाहर तक करीब 1 किलोमीटर तक गड्ढों में तब्दील हो गया है।इस मार्ग पर दर्जनों गांव हैं। उक्त मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे बड़े वाहनों व राहगीरों का आना जाना होता है।





हजपुरा बाजार से गांव के बाहर तक करीब एक किलोमीटर मार्ग इस कदर जर्जर हो चुका है।  इसमें सैकड़ों छोटे बड़े गड्ढे बन गए हैं। बीते कई सालों से उक्त मार्ग के दुर्दशाग्रस्त हालत से लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। 


उक्त मार्ग को ठीक करवाने के लिए संबंधित व अन्य जिम्मेदार लोगों से क्षेत्र के लोगों ने कई बार शिकायत किया, लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका। आवागमन की दृष्टि से यह रास्ता अत्यधिक व्यस्त और महत्वपूर्ण है।





मार्ग पर आवागमन के दौरान गड्ढों में पानी भरने के चलते राहगीरों को गड्ढे का अंदाजा नहीं लग पाता, और इससे अक्सर लोग अनियंत्रित होकर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस मार्ग पर आए दिन सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राएं आवागमन करते हैं। मार्ग की हालत बेहद खराब होने से लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


स्थानीय लोगों और क्षेत्र वासियों ने मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।

Post a Comment

और नया पुराने