बॉलीवुड रोमांस के फैन नहीं है नवाजुद्दीन, रोमांटिक फिल्मों पर अभिनेता का दो टूक बयान

बॉलीवुड रोमांस के फैन नहीं है नवाजुद्दीन, रोमांटिक फिल्मों पर अभिनेता का दो टूक बयान

नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पत्नी आलिया के साथ चल रहे विवादों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके अलावा वह अपनी आने वाली फिल्म जोगी रा सा रा रा को लेकर भी चर्चा में हैं। इस फिल्म में अभिनेता के साथ नेहा शर्मा भी नजर आने वाली हैं। हाल ही में अभिनेता ने बॉलीवुड में दिखाए जाने वाले रोमांस को लेकर चर्चा की है। अभिनेता का कहना है कि उनके लिए रोमांस वह नहीं है कि कोई आदमी गिटार बजा रहा हो और लड़की उसके पास दौड़ी-दौड़ी चली आ रही हो। नवाजुद्दीन कहते हैं कि भारत के असली रोमांस को बॉलीवुड की लार्जर देन लाइफ स्टोरीज में कभी जगह नहीं मिली।





एक इंटरव्यू के दौरान नवाजुद्दीन ने कहा कि वह कभी भी बॉलीवुड रोमांस के फैन नहीं रहे हैं और इस बात को नहीं समझ सके कि यह तर्क और वास्तविकता से परे कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा, 'आपने बचपन में जिस तरीके की फिल्में देखीं, मैं कभी भी उनसे प्रेरित नहीं हुआ। मैं लोकल ट्रेनों में, मोहल्लों के रोमांस से प्रेरित हुआ, जहां मैं पला बढ़ा हूं।']


नवाजुद्दीन ने कहा, 'जिस तरह का रोमांस असल में हमारे देश में होता है, जहां एक लड़का दिन भर की मेहनत के बाद एक कपड़े में रोमांस करता है। उसकी शर्ट पसीने में भीग जाती है, मैं उस रोमांस से प्रेरित होता हूं फिल्मी रोमांस से नहीं।' अभिनेता का कहना है कि स्क्रीन से रोमांस की जड़ें पूरी तरह से मिट जाने से वह हैरान हैं। अपनी आने वाली फिल्म जोगीरा सारा रा रा में अभिनेता ने यह दिखाने की कोशिश की है कि एक छोटे शहर में रोमांस कैसा दिख सकता है।


नवाजुद्दीन ने कहा, 'हमने अपनी फिल्मों में छोटे शहर के रोमांस को कभी नहीं दिखाया, इसलिए यह वास्तविकता से बहुत दूर है। इंडस्ट्री जिस रोमांस की बात करती है, वह होता ही नहीं है। जैसे एक बंदा गिटार बजा रहा है सड़क पर और दस लोग आएंगे- कहां से आते हैं और कहां जाते हैं? यह मेरी समझ से परे है!'

Post a Comment

और नया पुराने