सीएम योगी ने भरी जीत की हुंकार, बोले- अब दंगा कर्फ्यू नहीं...मनते हैं उत्सव

सीएम योगी ने भरी जीत की हुंकार, बोले- अब दंगा कर्फ्यू नहीं...मनते हैं उत्सव

निकाय चुनाव को लेकर प्रचार के आखिरी दिन मतदाताओं को रिझाने के लिए सीएम योगी कानपुर पहुंचे। उन्होंने जनसभा के दौरान पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।




उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का आज अंतिम दिन है। मंगलवार शाम छह बजे से प्रचार की गाड़ियों पर ब्रेक लग जाएगा। ऐसे में भाजपा पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कानपुर दौरे पहुंचे थे।


दक्षिण कानपुर क्षेत्र में किदवई नगर के कमर्शियल मैदान में आयोजित जनसभा को मुख्यमंत्री योगी ने संबोधित किया। यहां उन्होंने मंच से पांच निकाय क्षेत्रों को साधने का काम किया। सीएम ने लोगों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का आह्वान करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला भी बोला।


उन्होंने कहा है कि पूर्ववर्ती सपा-बसपा सरकार ने प्रदेश को कई दशक पीछे धकेला था। भाजपा ने विकास की गति को तेज किया है। कानपुर में पहले कट्टे बनते थे। उपद्रव और दंगे होते थे। अब उत्सव मनते हैं, युवाओं के हाथों में पहले तमंचे होते थे...अब टैबलेट्स हैं।


कानपुर में अब दंगा कर्फ्यू नहीं होता है। कनेक्टिविटी बढ़ने से प्रोडक्टिविटी बढ़ी है। कानपुर में इसी महीने एयरपोर्ट का हम उद्घाटन करने वाले हैं। रिंग रोड बनने वाली है। मेट्रो का काम भी चल रहा है। आज गुंडा टैक्स और वसूली नहीं हो रही है। लोगों को सुरक्षा के साथ विकास मिल रहा है।।

Post a Comment

और नया पुराने