भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के समर्थन में सुल्तानपुर की सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री मेनका गांधी ने बड़ा बयान दिया है। अपने चार दिवसीय दौरे पर सुल्तानपुर पहुंची मेनका गांधी ने महिला पहलवानों के दर्द को समझा करते हुए कहा कि पहलवानों का धरने पर बैठना अफसोस की बात है भगवान करे की महिला पहलवानों को न्याय मिले।
बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने वाले पहलवानों के प्रति असंवेदनशील होने के आरोपों का सामना कर रही भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की अध्यक्ष पीटी उषा ने बुधवार को जंतर-मंतर पर उनसे मुलाकात की। पूर्व फर्राटा धाविका उषा ने इससे पहले अपने मुद्दों के लिए आईओए से संपर्क करने के बजाय फिर से विरोध शुरू करने के लिए पहलवानों की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि पहलवानों को कुछ अनुशासन दिखाना चाहिए था। इस टिप्पणी के बाद उनकी और आईओए की आलोचना हुई थी। बजरंग पूनिया ने कहा कि उन्होंने मदद का आश्वासन दिया है।
.jpg)
