सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत

सड़क हादसे में बीजेपी नेता की मौत



सुल्तानपुर / अंबेडकरनगर।  सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम वनरोज से टकराकर बाइक सवार बीजेपी नेता की मौत हो गई। 


दोस्तपुर थाना क्षेत्र के धर्मपुर निवासी बीजेपी के स्थानीय शक्ति केंद्र संयोजक शिव नारायण त्रिपाठी (52) मंगलवार शाम छह बजे करीब बाइक से निकटवर्ती बाजार गोसैसिंगपुर जा रहे थे। बाजार पहुंचने से ठीक पहले अचानक सड़क पर आए वनरोज से वे टकरा गए। 


हेलमेट न लगाने के चलते बाइक समेत सड़क पर गिरने के बाद उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। उन्हें तत्काल नजदीकी वीरसिंगपुर सीएचसी ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर अंबेडकरनगर जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें लेकर अंबेडकरनगर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

और नया पुराने