सपा प्रमुख जय प्रकाश नारायण की जंयती के मौके पर जेपीएनआइसी पहुंचे. गेट पर ताला लगा हुआ था. इसके बाद वह गेट फांदकर अंदर पहुंचे.
लखनऊ में समाजवादी चिंतक और विचारक जय प्रकाश नारायण की जंयती पर बुधवार को एलडीए ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को जेपीएनआइसी जाने से रोकने की कोशिश की गई. एलडीए ने जेपीएनआइसी में सपा प्रमुख अखिलेश की एंट्री रोकने के लिए मंगलवार देर शाम गेट पर ताला लगा दिया.
इसके बाद उत्तर प्रदेश की सियासत काफी गरमा गई और आज अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ जेपीएनआइसी पहुंच गए. जहां पर पुलिस के मना करने पर वह नहीं मानें और गेट फांदकर अंदर पहुंच गए और जय प्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण किया.
एलडीए ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अखिलेश यादव को जेपीएनआइसी में माल्यार्पण कार्यक्रम की अनुमति देने से मना कर किया था.
अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआइसी) में जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का कार्यक्रम तय किया था.
जानकारी के अनुसार सपा प्रदेश कार्यालय की ओर से एलडीए उपाध्यक्ष डा. इंद्रमणि त्रिपाठी ने अनुमति मांगी गई थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली थी.
.jpg)