विराट ने पिछले साल वनडे में अपना 50वां शतक लगाने के साथ विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी तोड़ा था। 2023 में उन्होंने एक हजार से ज्यादा वनडे रन बनाए।
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली साल 2023 के लिए वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने गए हैं। आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने वाले विराट के लिए यह साल शानदार रहा। उन्होंने भारत को वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचाने में अहम योगदान दिया।
