घूस लेते एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा लेखपाल, मुकदमा दर्ज

घूस लेते एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ा लेखपाल, मुकदमा दर्ज



अम्बेडकरनगर।  जलालपुर तहसील में कार्यरत एक लेखपाल को एंटीकरप्शन की टीम ने 10 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। लेखपाल पर आरोप है कि वह जमीन की पैमाइस के नाम पर उपभोक्ता से पैसे की मांग कर रहा था।


सूचना के अनुसार जलालपुर तहसील के श्यामपुर दरिया में तैनात लेखपाल रामयश को एंटीकरप्शन की टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया है। लेखपाल राम यश पर आरोप है कि वह श्याम पुर दरिया पुर निवासी महावीर वर्मा की जमीन की पैमाइश के नाम पर दस हजार रुपए मांग रहा था।


पीड़ित ने कई बार रुपए दे पाने में असमर्थता जताई, लेकिन लेखपाल बिना रुपए के पैमाइश करने को तैनात नहीं था। आखिर में बार-बार दौड़ाए जाने से परेशान होकर उनकी तरफ से एंटीकरप्शन टीम को सूचना दी गई। उपभोक्ता की शिकायत पर एंटीकरप्शन की टीम ने आज दोपहर पीड़ित को स्याही लगे रुपए देकर लेखपाल को देने के लिए भेजा। जैसे ही पीड़ित रुपए देने पहुंचा उसी समय टीम ने दस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया और मालीपुर थाने ले गई, जहां पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Post a Comment

और नया पुराने