Ambedkar Nagar News : थाना बेवाना क्षेत्र का एक दलाल सब के लिए बना सिरदर्द

Ambedkar Nagar News : थाना बेवाना क्षेत्र का एक दलाल सब के लिए बना सिरदर्द

  • दलाल और पुलिस की मिलीभगत से सामान्य,देह व्यापार जैसे घृणित सामाजिक और जघन्य अपराध बढ़े


  • थाना बेवाना के पुलिस गुडबुकिया दलाल एक, मुखबिर बना क्षेत्रवासियों के लिए सिरदर्द


  • एसपी डॉक्टर कौसतुभ से दलाल और अपराधों पर नियंत्रण लगाने की माग


  • जिलाधिकारी से इस दलाल के कारनामों के जांच की मांग




अंबेडकर नगर। जिला पुलिस प्रमुख युवा आईपीएस डॉक्टर कौस्तुभ के विभागीय हनक का कई थानों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। यही कारण है कि सब कुछ पूर्ववत हो रहा है।रेनबो न्यूज को थाना बेवाना क्षेत्र के कई ग्रामीणों ने कुछ चौंकाने वाली जानकारियां देते हुए पुलिस अधीक्षक का ध्यान आकृष्ट कराया है। इन ग्रामीणों ने मांग किया है कि थाना बेवाना पुलिस के दलाल , पुलिस की कार्यशैली, सभी प्रकार के अपराधों पर नियंत्रण के साथ ही देह व्यापार पर अविलंब नियंत्रण लगाई जाए। साथ ही इस तरह के धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।


मिली जानकारी के मुताबिक जिले के दक्षिणांचल बेवाना के इंचार्ज और सभी कर्मी अपने पुराने ढर्रे पर ही चल रहे हैं। थाना बेवाना में दलालों की ही चलती है। थाना क्षेत्र के अनेक गांवों में झगड़ा झंझट और अन्य दुखद कृत्य इन दलालों की वजह से ही हो रहे हैं।

 

अभी तक बेवाना थाना क्षेत्र में गांजा भांग शराब का अवैध कारोबार ,पशु तस्करी और हरे पेड़ों की अंधा धुंध अवैध कटान ही चल रही बताई जाती थी। लेकिन अब देह व्यापार जैसे घृणित कार्य को बेधड़क अंजाम दिया जा रहा है।इस कार्य में एक पुराना वयो वृद्ध दलाल जिसे पुलिस का गुड बुकिया कहा जाता है ने गंदे धंधे में लगे महिला पुरुषों को अपना संरक्षण देना शुरू कर दिया है।यह दलाल बीते लगभग 40-45 सालों से पुलिस का मुखबिर और दलाल थाना क्षेत्र के सीधे सादे और शांतप्रिय ग्रामीणों के लिए सिर दर्द बना हुआ है।


बेवाना गांव में कई महिलाएं ऐसी बताई गई हैं जो सामाजिक रूप से अति घृणित धंधा देह व्यापार में लगी है। शरीफों से बदसुलूकी करना इनका काम है। शांत प्रिय लोगों के लिए घृणित कार्य में संलिप्त महिलाएं सिरदर्द बनी हुई हैं। देह व्यापार से ग्रामीण परिवारों की बहु बेटियों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है।

 

वहां के ग्राम वासियों के अनुसार इस तरह की महिलाएं थाना बेवाना की पुलिस के गुड बुकिया बुजुर्ग दलाल मुखबिर की सह पर पुलिस से मिलकर बेखौफ धंधा कर रही हैं। एक तरह से यह कहा जाए कि देह व्यापार का अत्यधिक पैसा कमाऊ धंधा पुलिस और दलाल की मेहरबानी से खूब फल फूल रहा है।


एक दलाल के बारे में बताया गया है कि


थाना बेवाना क्षेत्र में धार्मिक उन्माद, पट्टीदारी के झगड़े को बढ़ावा देना दलाल का काम है।गांवों के दो पड़ोसियों में फूट डालना, सरकारी गैर सरकारी भूमि पर कब्जा किए अवैध कब्जेदारों को पुलिस सहयोग प्रदान कराकर लाभ पहुंचाना अति पुराने दलाल का बड़ा व्यापार बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार इस दलाल का पूरा परिवार थाना पुलिस की गुड बुक में शामिल है।


थाना बेवाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने बताया कि आने वाले होली के त्योहार पर यह दलाल अपनी मंडली के साथ षड्यंत्र करेगा।सूत्र कहते हैं कि पुलिस का कथित मित्र अपनी स्वार्थ सिद्धि के लिए एक अलग होलिका दहन स्थान का बितंडा खड़ा करेगा। अप्रिय और समाज को अशांत करने वाली घटनाओं की पुनरावृति को रोकने के लिए इस दलाल चौकड़ी पर नियंत्रण लगाया जाना नितांत आवश्यक बताया गया है 


जिला प्रशासन के मुखिया से माग करते हुए थाना बेवाना क्षेत्र के लोगों ने शांतिप्रिय और सीधे सादे ग्रामीणों के लिए हर तरह से सिर दर्द बने इस ओल्ड मुखबिर, दलाल और पुलिस गुड बुकिया के कारनामों की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जोर दार मांग किया है।

Post a Comment

और नया पुराने