Ambedkar Nagar News:सड़क हादसे में सेवानिवृत दरोगा की मौत

Ambedkar Nagar News:सड़क हादसे में सेवानिवृत दरोगा की मौत



अंबेडकरनगर। मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में बेकाबू होकर एक कार पेड़ से टकरा गई।इस हादसे में कार में बैठे सेवानिवृत्त दरोगा की मौत हो गई। कार के परखच्चे उड़ गए उसका अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।


समाचार के अनुसार कटका थाना क्षेत्र के रफीगंज सैदपुर भियांव निवासी पारसनाथ यादव  65 पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त दरोगा थे। गुरुवार को वह अपने पुत्र रंजीत यादव (40) के साथ अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से डायलिसिस कराने अकबरपुर जा रहे थे। वे जैसे ही हजपुरा बाजार से थोड़ा आगे निकले। टायर फटने से चार पहिया वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से मोटरसाइकिल को बचाने के प्रयास में पेड़ से जा टकराया। 


लोगों ने घायल पिता-पुत्र को जिला अस्पताल पहुंचाया।जहां पर  चिकित्सकों ने सेवानिवृत्त दरोगा को मृत घोषित कर दिया।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

Post a Comment

और नया पुराने