अंबेडकरनगर। गांव के बाहर सड़क पर दौड़ने गई छात्रा से दो युवकों ने तमंचे के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। फोटो व वीडियो बनाकर 10 हजार रुपये की मांग करते हुए इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।
महरुआ के एक गांव की छात्रा गत 30 जनवरी की सुबह प्रतिदिन की भांति टहलने व दौड़ने के लिए गई थी। तत्ससमय भीटी के तिलाहिया लोहरा गांव का सचिन यादव व महरुआ के अतरडीहा गांव का राहुल यादव पहुंचे। सड़क पर दौड़ रही छात्रा को अकेला देखकर दोनों ने पकड़कर बगल जंगल में ले गए।
सामूहिक दुष्कर्म करते हुए फोटो व वीडियो बना लिया। रुपये न देने पर सचिन ने पैंट से अवैध तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह आरोपितों के चंगुल से छूटकर छात्र घर पहुंची। बदनामी के भय से स्वजन को नहीं बताया।
आरोपित लगातार रुपये की मांग करते रहे। मजबूरन छात्रा ने पिता व भाई को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। शुक्रवार को थाने में पहुंचकर दोनों युवक के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष अभय मौर्य ने बताया कि छात्र की तहरीर पर राहुल यादव, सचिन यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर गिरफ्तार किया गया हैं। छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
