कुछ लोगों को अक्सर पेट में गैस, मरोड़ (ब्लोटिंग) की समस्या रहती है। ये समस्याएं तब होती हैं जब हमारा पाचन तंत्र सही तरह से काम नहीं कर पाता है। ज्यादा तला हुआ खाने से भी पेट फूलने लगता है। लेकिन कभी-कभी तला-भुना भोजन न करने पर भी पेट में गैस, मरोड़ जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ये परेशानियां तब होती हैं जब हमारा पाचन तंत्र कुछ चीजों को सही से पचा नहीं पाता है। अगर आपको हर समय गैस की समस्या रहती है, तो कुछ सब्जियों को खाने से परहेज करना चाहिए। तो आइए जानते हैं कि वे कौन सी सब्जियां हैं, जो गैस की समस्या को बढ़ा सकती हैं...
ज्यादातर लोगों को राजमा चावल बहुत पसंद होते हैं। कुछ घरों में तो राजमा चावल अक्सर बनाया जाता है। लेकिन गैस की समस्या वाले लोगों को राजमा चावल का सेवन कम करना चाहिए। इसी तरह से छोले का ज्यादा सेवन भी पेट में गैस और मरोड़ की समस्या को बढ़ा सकता है। इसलिए गैस की समस्या वाले लोगों को राजमा या छोले का सेवन बहुत सीमित मात्रा में करना चाहिए।